1
1
1
2
3
(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर। BSF चौक पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक काले रंग की एक्टिवा सवार युवक को रोककर पूछताछ की। एक्टिवा का नंबर PB08 FB 1431 बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, युवक ने आर्मी की वर्दी पहन रखी थी और पूछताछ के दौरान खुद को सेना का जवान बताया।
पुलिस टीम ने जब युवक की पहचान और उसके बताए पते की जांच की तो उसके द्वारा दी गई जानकारी गलत पाई गई। वेरिफिकेशन के दौरान यह भी सामने आया कि युवक आर्मी का जवान नहीं था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संदिग्ध युवक को स्पेशल सेल के हवाले कर दिया।






पुलिस टीम में ASI हरप्रीत सिंह 2718, कांस्टेबल जतिंदर सिंह 3302 और कांस्टेबल साजन खोसला 2701 शामिल थे। फिलहाल मामले में आगे की जांच स्पेशल सेल द्वारा की जा रही है और युवक द्वारा आर्मी की वर्दी पहनने तथा अपनी पहचान गलत बताने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
नोट: पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

