1
1
(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर। बस स्टैंड सतलुज चौक पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल सवार को रोककर जांच की। मोटरसाइकिल का नंबर PB08 EK 7150 बताया गया है। जांच के दौरान वाहन के चेसिस नंबर का मोटरसाइकिल के नंबर से मिलान नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार ने पूछताछ के दौरान अपना नाम-पता गलत बताया। जब वाहन के दस्तावेज और नंबर की जांच की गई तो चेसिस नंबर का मिलान नहीं हुआ। इसी दौरान युवक मौके से भागने लगा।
पुलिस कर्मचारियों ने उसका पीछा किया और काफी दूरी तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद युवक और मोटरसाइकिल को बस स्टैंड चौकी के आईओ एएसआई प्रेम सिंह के हवाले कर दिया गया।

यह कार्रवाई ASI हरप्रीत सिंह, कांस्टेबल जतिंदर सिंह नंबर 3302 और कांस्टेबल साजन खोसला नंबर 2701 की ओर से की गई बताई गई है।
फिलहाल पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल के वास्तविक मालिक और वाहन के चेसिस नंबर से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

