Popular Posts

जालंधर: बंद का दिख रहा असर, बाजारों में पसरा सनाटा, पुलिस फोर्स तैनात, कुछ स्कूल बंद

जालंधर: लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज जालंधर बंद की कॉल दी गई। ऐसे में दलित समाज की ओर से आज सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक शहर को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इसके तहत सुबह से शहर की सभी बाजारों की दुकानें बंद हैं। जबकि गुरु नानक मिशन चौक पर शोरूम और डी-मार्ट स्टोर खुला दिखा। वहीं मेन चौंकों पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि शांतिपूर्वक शहर को बंद रखा जाए। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई।

हालांकि बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए। लेकिन फिर भी बंद की कॉल को लेकर कुछ स्कूलों में भी छुट्टी कर दी गई है। दरअसल, देर रात ही कुछ स्कूलों में छुट्टी को लेकर अभिवावकों को मैसेज आने लग गए थे। भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि शाम 5 बजे बंद रहेगा। सरकारी दफ्तर और बैंक को भी बंद कराया जाएगा। बंद के दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया गया।

राजीव गोरा ने बताया कि मुख्य धरना जालंधर के डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर दिया गया। इसके अलावा संस्थाओं के सदस्यों ने बाजारों में जाकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जालंधर के सबसे व्यस्त रैनक बाजार के व्यापारियों का समर्थन पहले ही मिल चुका था। दूसरे बाजारों के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद रखकर सहयोग किया। इधर, लुधियाना में आज सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने दलित भाईचारे के साथ बैठक की। पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *