Popular Posts

जालंधरः कोर्ट की छत से कूदे 2 गैंगस्टर:पेशी भुगतने आए थे, पुलिस ने पकड़ने के लिए पीछा किया तो छलांग लगाई, एक का पैर टूटा

(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर: जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सोमवार को पेशी पर आए 2 गैंगस्टर पुलिस को देखकर भागने लगे। इस दौरान दोनों ने छत से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। दोनों देवी तालाब मंदिर में ईंट-पत्थर बरसाने के मामले में वांटेड थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों किसी अन्य केस की पेशी के लिए जालंधर कोर्ट कॉम्प्लेक्स पहुंचे हैं।

इसके बाद पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे और छत से छलांग लगा दी। एक गैंगस्टर के पैर में चोट आई है। पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई है। जहां इलाज के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ अगर आरोप सही पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। कुछ देर में पूछताछ के बात सारा मामला क्लीयर किया जाएगा। गैंगस्टरों की पहचान अमन और फतेह के रूप में बताई जा रही है।

हालांकि, पुलिस की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। करीब एक महीने पहले देवी तालाब मंदिर में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज व मेयर विनीत धीर के मौजूदगी में ईंट-पत्थर चले थे। मेयर अपनी शुक्राना यात्रा निकाल रहे थे। इस दौरान फतेह गैंग और भाना गैंग के सदस्य आमने-सामने आ गए, जिनमें बहस के बाद हाथापाई हुई। फिर दोनों ने एक-दूसरे को पत्थर मारे। पत्थरवाजी करने वाले गैंगस्टरों के न पकड़े जाने के मामले में पहले ही पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ जय इंद्र को लाइन हाजिर कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *