Popular Posts

जालंधर में कौशल चौधरी गैंग के गुर्गा का एनकाउंटर, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर खुद पहुंची मौके पर

हर्ष श्रीवास्तव – पंजाब के जालंधर के थाना सदर के अंतर्गत आते इलाके फोल्डीवाल में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस और कौशल चौधरी गैंग के गुर्गे के बीच मुठभेड़ हुई।दोनों की ओर से कई राउंड फायरिंग की गई।घायल आरोपी को इलाज के लिए सरकारी हस्पताल भेज दिया गया है। जालंधर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आरोपी कौशल चौधरी गैंग से संबंधित है,वही कहा कि कई ओर गैंग से सम्बन्धित हो सकता है जिसकी जांच की जाएगी।

जालंधर में क्राइम की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शूटर का एनकाउंट किया है। मिली जानकारी के अनुसार फोलड़ीवाल में कौशल चौधरी गैंग के शूटर की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। जहां मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। घायल शूटर की पहचान आकाश के रूप में हुई है। शूटर आकाश कुछ दिन पहले मोहाली में हुए जिम मालिक के मर्डर में वांछित है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने मोहाली सहित जगरावां में फायरिंग की थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को फोलड़ीवाल ईलाके में घेेरकर काबू करने की कोशिश की, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हो गया।

बाइट – धनप्रीत कौर (जालंधर पुलिस कमिश्नर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *