1
1
( हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक इंचार्ज संजीव कुमार तथा सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहन जांच की। उनके साथ एएसआई लखबीर सिंह, एएसआई सुरिंदर कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
अभियान के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत की गई, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी जा सके।



नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।