1
1
(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर: अपनी ड्यूटी के प्रति लगन, मेहनत और जिम्मेदारी को देखते हुए जालंधर ट्रैफिक पुलिस के जोन नंबर-4 में तैनात सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताई।
इस अवसर पर जालंधर ट्रैफिक पुलिस के एसपी गुरबाज सिंह, एसीपी अजय सिंह और इंस्पेक्टर संजीव कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सतनाम सिंह को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अधिकारियों ने कहा कि पुलिस विभाग में ईमानदारी, मेहनत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को हमेशा सम्मान दिया जाता है। सतनाम सिंह ने अपनी ड्यूटी के दौरान जिम्मेदारी और मेहनत के साथ कार्य किया, जिसके चलते उन्हें यह पदोन्नति मिली है।
पदोन्नति के बाद इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।

