Popular Posts

जालंधर में 24 घंटे के भीतर गोलियां चलने की दूसरी बड़ी वारदात, फैली दहशत

(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर के पॉश इलाके मोता सिंह नगर में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अज्ञात हमलावरों ने Vardan IVF Hospital के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से अस्पताल स्टाफ और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही थाना 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक करीब 4 राउंड फायर किए गए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है।

हैरानी की बात है कि शहर में एक ही दिन में यह दूसरी फायरिंग की घटना है। इससे पहले एक अन्य डॉक्टर के घर के बाहर भी गोलियां चलाई गई थीं। लगातार हो रही घटनाओं से शहर में डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *