Popular Posts

वर्कशॉप चौक के पास पुलिस की नाकाबंदी, संदिग्ध वाहनों की जांच

जालंधर। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा लगातार नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वर्कशॉप चौक के पास एचएमवी कॉलेज के नजदीक विशेष नाकाबंदी की गई।
इस दौरान सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह, टेक्निकल सेल के नीरज शर्मा, एएसआई लखबीर सिंह और एएसआई सुखदेव सिंह समेत पुलिस पार्टी ने संयुक्त रूप से वाहनों की सघन जांच की। नाकाबंदी के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत की गई है, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा जा सके। साथ ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि ऐसे नाकाबंदी अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *