1
1
1
3
(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर में देर शाम उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब नगर निगम की टीम Hotel Park Plaza पर कार्रवाई करने पहुंची। इस कार्रवाई का भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने मिलकर विरोध किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेता शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए कई नेताओं को जबरन डिटेन कर लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं को Police Station Sadar Jamsher ले जाया गया।
सूत्रों के मुताबिक, करीब 5 घंटे बीत जाने के बाद भी नेताओं को थाने में ही रखा गया है। थाने के अंदर लगभग 40 लोग मौजूद हैं, जबकि बाहर 100 से 150 समर्थक लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
हिरासत में लिए गए नेताओं में Sushil Kumar Rinku, Manoranjan Kalia, Sheetal Angural, Naval Kamboj, Darshan Bhagat, Jasleen Sethi, Rajesh Bhatti, Ashok Sareen Hickey, Pankaj Chadha, Satnam Bitta सहित अन्य शामिल बताए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और बिना किसी स्पष्ट कारण के हिरासत में लिया।
फिलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।