1
1
1
3
जालंधर: शहर के पॉश इलाकों में संचालित स्पा सेंटर एक बार फिर पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। देह व्यापार की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने देर शाम विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीमों ने थाना नंबर 6 के नजदीक रेड कोरल स्पा और अरोमा स्पा समेत आधा दर्जन से अधिक स्पा सेंटरों की जांच की।
जैसे ही पुलिस टीमें स्पा सेंटरों में पहुंचीं, वहां मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई थाना स्तर पर की गई थी, जिसके चलते स्पा संचालकों को पहले ही सूचना मिल गई थी। इसी कारण पुलिस को मौके से कोई आपत्तिजनक गतिविधि हाथ नहीं लगी।

वहीं, सूत्रों के अनुसार स्पा सेंटरों में चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मीडिया की ओर से भी स्टिंग ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कुछ स्टिंग पूरे हो चुके हैं, जबकि अन्य प्रक्रिया में हैं। दावा किया जा रहा है कि इन स्टिंग्स के सामने आने के बाद पूरे मामले में बड़े खुलासे हो सकते हैं।
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।



