1
1
1
3
(हर्ष श्रीवास्तव) पंजाब सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
इस फेरबदल के तहत राज्य के चार अहम जिलों—जालंधर, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और कपूरथला—में नए डिप्टी कमिश्नरों (DC) की नियुक्ति की गई है।
सरकार के आदेशानुसार:
इसके अलावा, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुधार और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार के इस कदम को प्रशासनिक मजबूती और बेहतर गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। अधिकारियों के इस पुनर्गठन से राज्य में विकास कार्यों और जनसेवा में तेजी आने की संभावना है।