Popular Posts

जालंधर में बस स्टैंड नाकाबंदी के दौरान 3 युवक काबू, चोरी की बाइक बरामद — शाहकोट की लूट वारदातों से कनेक्शन

(हर्ष श्रीवास्तव) जालंधर में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब बस स्टैंड पर की गई नाकाबंदी के दौरान 3 संदिग्ध युवकों को काबू किया गया। यह कार्रवाई एएसआई हरप्रीत सिंह और उनके साथी साजन खोसला की टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने बताया कि 3 युवक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार थे। जांच और वेरिफिकेशन के दौरान खुलासा हुआ कि मोटरसाइकिल शाहकोट क्षेत्र से चोरी की गई थी।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी शाहकोट और आसपास के इलाकों में कई लूटपाट की वारदातों में शामिल रहे हैं। पुलिस को इनसे कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य मामलों की भी जांच तेज कर दी गई है।
फिलहाल 3 आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस इस मामले में अन्य साथियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *