1
1
(हर्ष श्रीवास्तव), जालंधर, 15 अगस्त: जालंधर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं और अपराध को लेकर जहां लोगों में चिंता देखने को मिल रही है, वहीं अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और लगन से निभाने वाले पुलिस मुलाजिमों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।
15 अगस्त को जालंधर के डीसी वर्जित वालिया की ओर से ट्रैफिक पुलिस के कुछ मुलाजिमों को उनकी ड्यूटी के प्रति समर्पण और बेहतर कार्यशैली के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान थानेदार हरप्रीत सिंह को विशेष रूप से उनकी ड्यूटी के प्रति लगन और जिम्मेदारी को देखते हुए सम्मानित किया गया।
इस सम्मान समारोह में सेंट्रल हलका इंचार्ज नितिन कोहली, सीपी जालंधर सतिंदर सिंह, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और जालंधर कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर भी मौजूद रहे।
इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस के एसपी गुरबाज सिंह और सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस मुलाजिम भी समारोह में शामिल हुए।

जालंधर में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच ट्रैफिक पुलिस और अन्य पुलिस मुलाजिमों की जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और मेहनत से काम करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया जाना उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
पुलिस मुलाजिमों की ओर से शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार ड्यूटी निभाई जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिले इस सम्मान से पुलिस कर्मचारियों को भविष्य में भी बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलेगी।

